20 जुलाई 2016 - 14:15
बहरैन, सैकड़ों धर्मगुरुओं ने शेख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में प्रदर्शन किया।

बहरैन के धर्मगुरुओं ने देश के वरिष्ठतम शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में प्रदर्शन किया है।

बहरैन के धर्मगुरुओं ने देश के वरिष्ठतम शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में प्रदर्शन किया है।
बहरैन के सैकड़ों शिया धर्मगुरुओं ने आले ख़लीफ़ा शासन के अत्याचारों और विशेष रूप से शिया समुदाय और उसके नेताओं को निशाना बनाने के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
मंगलवार को राजधानी मनामा से पश्चिम में स्थित दिराज़ गांव के प्रमुख चौराहे पर बड़ी संख्या में शिया धर्मगुरु और मानवाधिकार कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शेख़ ईसा क़ासिम पर आले ख़लीफ़ा शासन के दबाव को हटाने की मांग की।
प्रदर्शनकारी यह दर्शाने के लिए कि वे शेख़ ईसा क़ासिम के लिए जान देने के लिए तैयार हैं, कफ़न पहने हुए थे।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में शेख़ ईसा क़ासिम की तस्वीरें थीं और वे आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि आले ख़लीफ़ा शासन ने 20 जून को आयतुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम की नागरिकता भंग कर दी थी।